बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने स्टेडियम रोड से सट्टा पर्चियों के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने रवविार को एक युवक को सट्टे की पर्चियों के सा गिरफ्तार किया है। बारादरी थाने के उप निरीक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि वह चीता मोबाइल से कांस्टेबल निशान्त वालियान और कांस्टेबल अमरेश कुमार के साथ रविवार को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सट्टा लिख रहा है, समय पर आने पर उसे पकड़ा जा सकता है।