बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के युवक के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के युवक ने मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के खिलाफ शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। रजनीश ने बताया कि शनिवार को वे अपनी मन्दिर की दुकान में प्रसाद बेच रहा था, तभी देश दीपक उनकी दुकान में घुस आया। वह शराब के नशे में था और रजनीश से मारपीट व गाली गलौज करने लगा।