सिकंदरा: नवादा पुलिस ने सिकंदरा के साइबर अपराधी विक्की कुमार को दबोचा
जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव निवासी कथित साइबर अपराधी विक्की कुमार को नवादा जिले के वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने रविवार शाम करीब सात बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके एक अन्य सहयोगी को भी पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। नवादा पुलिस ने सिकंदरा पुलिस से संपर्क मे जुटी है।