बाड़मेर: राज्य सरकार की घोषणा के तहत बाड़मेर जिले में भी रोडवेज की सभी बसों महिलाओं को फ्री मिली टिकट,महिलाओं ने जताया आभार
Barmer, Barmer | Mar 8, 2024 बाड़मेर प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए गुरुवार देर रात 12 से शुक्रवार देर रात 12 बजे तक राज्य की सभी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा की थी जो गुरुवार देर रात से लागू हुई। बाड़मेर में भी मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत महिलाओं ने फ्री सफर का लाभ लेते हुए सीएम का आभार जताया है