टेहरोली: टहरौली में मुख्य चुनाव आयुक्त के पाप का घड़ा फोड़कर लोगों ने प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा
टहरौली कस्बे के बस स्टैंड पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मटका फोड़कर अपना विरोध जताया और ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान बाबूसिंह यादव (टहरौली खास) ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मटका फोड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नाराजगी जाहिर की