नदबई: भरतपुर सांसद ने नदबई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊंच और भदीरा का दौरा किया
भरतपुर सांसद ने आज नदबई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊंच और भदीरा का दौरा किया। जहाँ उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सांसद ने नदबई के गांव ऊंच में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण किया।