मऊरानीपुर: पुल टूटने से तीन गांवों का रास्ता बंद, उफनती डुडेरी नदी में रिप्टे पर आया पानी, बच्चों को नदी पार कराते शिक्षक का वीडियो
छोटी डिटेल मऊरानीपुर क्षेत्र के खदरका गांव में डुडेरी नदी पर बना जर्जर पुल टूटने से खनूआ, इटायल और बुडाई समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिप्टे पर पानी आ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों को शिक्षक हाथ पकड़कर नदी पार कराने को मजबूर हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।