#भावपूर्ण_श्रद्धांजलि..
भरतपुर। शहर की एकता विहार कॉलोनी स्थित रानी बाग हनुमानजी मंदिर के संत श्री श्री 1008 बिहारीदास महाराज का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्षों से धर्म, जनसेवा और आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े महाराज के गोलोक गमन की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार सुबह रानी बाग हनुमानजी मंदिर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें संत समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।