#इसको_आप_भी_गौर_से_देखें..
भरतपुर। भुसावर थाना क्षेत्र के इटामड़ा गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे महेंद्र जाटव के घर खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। लपटें उठती देख परिजन और आसपास के लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस की टीम एएसआई नेत्रपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। इस दौरान कांस्टेबल अजय ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए गीली बोरी की मदद से जलते हुए सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ, जिस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।