#शहीद_की_अंतिम_विदाई..
भरतपुर। बयाना क्षेत्र के दर्र बरहाना निवासी भारतीय सेना के जवान दयाराम गुर्जर का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 16 राजपूत यूनिट में तैनात दयाराम गुर्जर वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत थे। रविवार रात वे सेना की ड्यूटी के तहत दिल्ली से पंजाब जा रही ट्रेन में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। साथियों ने उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारत माता की जय के नारों और अश्रुपूरित आंखों के बीच सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए दयाराम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। अंतिम यात्रा में हजारों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने शामिल होकर अपने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 4, 2026