बहादुरपुर: जारौली बुजुर्ग गांव में 43 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंग ने की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
जारौली बुजुर्ग गांव में दबंग द्वारा एक 43 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार जारौली बुजुर्ग निवासी जगदीश विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को रात लगभग 9 बजे रंजिश के चलते गांव के ही भरत कोरी ने उसके साथ मारपीट की है ।