Public App Logo
माँ भी, अफसर भी— एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल। बेटे मिरान की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल विश्वनाथ प्रताप यादव रौशनी की वह किरण, जो अंधेरे में भी रास्ता दिखाए… और जिम्मेदारियों के बीच भी अपने फर्ज से पीछे न हटे। अरवल की एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अरवल के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान डॉ. नवजोत सिमी एक तरफ जिले की पुलिस व्यवस्था और अपनी जिम्मेदारियों को संभालती नजर आईं, तो दूसरी तरफ एक माँ का फर्ज भी बखूबी निभाती दिखीं। वह अपने पांच वर्षीय बेटे मीरान को पुलिस की ड्रेस में साथ लेकर समारोह में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और रील्स में मीरान की मासूम शरारतें भी देखने को मिलीं। कभी वह अपनी माँ की वर्दी खींचता नजर आया, तो कभी कुछ खाते हुए दिखाई दिया। बच्चे की इन नटखट हरकतों के बावजूद डॉ. नवजोत सिमी क - Arwal News