हज़ारीबाग: हजारीबाग में अपराध पर बड़ा एक्शन प्लान, आईजी ने की उच्च स्तरीय बैठक
हजारीबाग में IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक हुई। अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। महिला अपराध मामलों को 60 दिन में निष्पादित करने, नक्सल कांडों की समीक्षा, वारंट निष्पादन और रोजाना एंटी क्राइम चेकिंग पर जोर दिया गया। ड्रग्स, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी हुए।