बहराइच: कोतवाली देहाती इलाके में कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध कब्जे की जमीन को ढहाया
मंगलवार को कोतवाली देहात इलाके के बसंतापुर में पुलिस व प्रशासन की टीम ने कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। पीड़ित मोहम्मद कलाम ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया था जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी वहीं कोर्ट के आदेश पर आज बुलडोजर की कार्यवाही की गई है।