जरमुण्डी: हरिपुर बाजार में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित, ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई
हरिपुर बाजार पंचायत में आयोजित वित्तीय समावेशन शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बैंक शाखा प्रबंधक अंजली कुमारी ने जन धन योजना, सुरक्षा बीमा, कृषि ऋण समेत कई योजनाओं का विस्तार से परिचय दिया। नए खाते खुलवाए गए और आधार लिंकिंग के साथ केवाईसी अपडेट भी किया गया। डिजिटल बैंकिंग में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।