जरमुण्डी: जरूवाडीह के पास इंटरसिटी ट्रेन से अज्ञात युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
Jarmundi, Dumka | Feb 18, 2026 दुमका देवघर मुख्य रेल लाइन मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन से आगे जरूवाडीह के समीप बुधवार 7:30 बजे के लगभग इंटरसिटी ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीं आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।पुलिस को दी गई जानकारी जरमुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच तहकीकात करने में जुटी।