मोठ: समथर क्षेत्र में 15 साल इंतजार के बाद किसानों ने खुद उठाया फावड़ा, चंदा जुटाकर बनाई सड़क
Moth, Jhansi | Jun 8, 2026 समथर क्षेत्र में करीब 15 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत के लिए किसानों ने खुद पहल की है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। नगर पालिका के कचरा घर से लगभग दो किलोमीटर तक जाने वाला यह मार्ग किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों की इस पहल को क्षेत्र में एकज