भभुआ: थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Jul 7, 2025 मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर भभुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब सेवन मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कैमूर पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी सभी भभुआ के रहने वाले बताए जाते हैं।