सिमरिया: वनों की रक्षा, जन-जन की सुरक्षा: पन्ना में वन अग्नि रोकथाम अभियान तेज़
Simariya, Panna | Mar 11, 2026 पन्ना में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सिमरा खुर्द में आयोजित 'नवांकुर योजना' के प्रशिक्षण में बीट गार्ड जगदीश अहिरवार ने ग्रामीणों को वनों का महत्व समझाया। उन्होंने आगाह किया कि वन विभाग और ग्रामीण मिलकर ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से लड़ सकते हैं।