नवाबगंज: बाराबंकी में प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से ध्वस्त किए गए प्लॉट
बाराबंकी में प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर रेंदुआ पल्हरी क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 662, 663, 665, 557 और 464 पर बिना सक्षम अनुमति के प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी।