महिदपुर पुलिस की कार्रवाई: रुपये और मोबाइल लेने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन/महिदपुर। महिदपुर थाना पुलिस ने फरियादी को डराने-धमकाने के बाद रुपये और मोबाइल लेने के मामले में निगरानी बदमाश माखनसिंह राजपूत (29), निवासी मोचीखेड़ा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को 18 वर्षीय फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसे झारड़ा छोड़ने के बहाने साथ ले गया और रास्ते में डराकर मोबाइल व रुपये ले लिए। शिकायत पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 375/2026, धारा 308(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट बनने के बाद उसे उपजेल महिदपुर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ लूट, अवैध वसूली, चोरी, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित 10 अपराध पहले से दर्ज हैं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणदीप सिंह, एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा के मार्गदर�
Indore, Indore | Sep 16, 2026