मोहड़ा: गेहलौर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई एक वाहन पर लदे 546 लीटर देसी शराब जब्त, एक युवक गिरफ्तार
Muhra, Gaya | Jul 5, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के बंशी बिगहा गांव के पास गेहलौर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन पर लदे 546 लीटर देसी शराब बरामद किया और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक गाड़ी भगाने लगा और वाहन को गढ्ढा में उतार दिया।