मुरैना नगर: मुरैना: बिजली विभाग के MD ऋषि गर्ग का सख्त रुख, शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी ऋषि गर्ग ने आज मुरैना बिजली विभाग कार्यालय में करीब 3 घंटे तक अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 मई से शुरू होने वाले “संपर्क अभियान 2026” में उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाए। खराब बिल, मीटर, वोल्टेज व ट्रांसफार्मर समस्याओं में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।