रौन: मप्र कांग्रेस प्रवक्ता ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- पिछड़ों के अधिकारों का हनन कर 27% आरक्षण लागू नहीं किया
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे कांग्रेस कार्यालय से भाजपा सरकार पर पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस ने हमेशा कार्य किया है। महाजन आयोग के गठन से लेकर पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव तैयार करने तक कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई