कासगंज: कासगंज जिले में एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर 48 घंटे के अभियान में 41 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
कासगंज पुलिस ने वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 48 घंटे के इस अभियान में पुलिस ने जिलेभर से कुल 41 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह अभियान एसपी ओ.पी. सिंह के निर्देश पर ASP सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित वारंटों का निस्तारण करना था।