जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न
बड़वानी 27 अक्टूबर 2026/जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत के सभागृह में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पूर्व की बैठक के कार्यवाही विवरण, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग, जनजातीय कार्य विभाग एवं जिला पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्याे की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने यह निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होते है, अतः उनके क्षेत्र में जो भी विकास कार्य या शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन हो उसकी जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से दी जाये।
वही बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता ने यह निर्देशित किया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विभागों के जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। बैठक में वे विभागीय अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी को न भेजे। साथ ही जो भी विकास कार्य हो वे समय सीमा में गुणवत्तायुक्त पूर्ण हो।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति सुमन वर्मा, बड़वानी विधायक श्री राजन मण्डलोई, जिला पंचायत सदस्य श्री करण दरबार, श्री बरमा सोलंकी, श्रीमति गीता चौहान, श्रीमति अमृता रमेश, श्रीमति दीना दयाराम पटेल, श्रीमति राजकला सोलंकी, श्रीमति जामबाई रमेश, श्री जुलाल वसावे, श्री मनोहरसिंह अवास्या, जनपद पंचायत बड़वानी अध्यक्ष श्रीमति भून्टीबाई पटेल, जनपद पंचायत पाटी अध्यक्ष श्री थानसिंह सस्ते सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।