कोतमा: बिजुरी में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
Kotma, Anuppur | May 2, 2026 बिजुरी में शनिवार शाम 5:00 बजे आधे घंटे तक तेज बारिश होने से मौसम में ठंडक होने के साथ ही सुहाना हो गया। दोपहर तक तेज धूप से जहां लोग गर्मी से बेहाल थे और तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था वही शाम को बारिश के बाद तापमान 22 डिग्री पर पहुंच गया जिस पर लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।