कांके: रांची नगर निगम ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छांदोलन रैली का किया आयोजन
Kanke, Ranchi | Apr 13, 2026 रांची नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उदेश्य से सोमवार दोपहर करीब 12 बजे स्वच्छांदोलन रैली का आयोजन किया। इस मौके पर रांची नगर निगम के नगर प्रशासक सुशांत गौरव, महापौर रोशनी खलखो समेत नगर निगम के तमाम पार्षद, पदाधिकारी, सफाई कर्मी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।