भीलवाड़ा: ANTF भीलवाड़ा टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ी डोडा पोस्त से भरी कार, 80.970 किलो मादक पदार्थ जब्त
भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम ने भीलवाड़ा-कोटा हाईवे पर कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में पीछा कर डोडा पोस्त से भरी एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा। हालांकि कार में सवार दो तस्कर जंगल और नदी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने कार से 80.970 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और चार अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद कर जब्त कर ली हैं।