बीना: ग्राम मुड़िया देहरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
Bina, Sagar | Oct 24, 2025 ग्राम मुड़िया डेरा में धनक परिवार एवं अहिरवार परिवार के बीच मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। मारपीट में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं एवं किशोरियों शामिल है। घायलों को रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।