सीधी में स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा
व्यापारियों से की चर्चा, जाना योजना का अनुभव और समस्याएं
सीधी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स से योजना के माध्यम से मिले लाभ, ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा व्यापार में हुए बदलाव के संबंध में जानकारी ली।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लाभार्थियों से उनके अनुभव भी जाने और उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की। व्यापारियों ने योजना से जुड़ी अपनी आवश्यकताओं और अनुभवों को सांसद के समक्ष साझा किया।
इस दौरान सांसद ने कहा कि स्वनिधि योजना का उद्देश्य छोटे व्यवसायियों और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित विषयों पर आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
Gopadbanas, Sidhi | Sep 29, 2026