भभुआ: भभुआ में शादी के नाम पर ठगी, पुलिस ने दो बिचौलियों को किया गिरफ्तार, दुल्हन फरार
Bhabua, Kaimur | Apr 4, 2026 भभुआ में शादी के नाम पर ठगी करने के मामले में बिचौलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को 2 बजे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार यूपी के चंदौली जिले के दाउदपुर निवासी जितेंद्र कुमार एवं भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी लोचन चौहान के पुत्र प्रकाश चौहान बताया जाता है। पीड़ित पक्ष ने भभुआ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।