बटियागढ़: बटियागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, एम्बुलेंस बिगड़ने से प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती महिला
बटियागढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई,यँहा स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के लिए आई गर्भवती महिला को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन अस्पताल के पास ही एम्बुलेंस खराब हो गई,घँटों तक गर्भवती महिला और परिजन बिगड़ी एम्बुलेंस में बैठे रहे गर्भवती महिला का नाम रेशमा आदिवासी बताया गया जिसे आशा कार्यकर्ता द्वारा शहपुरा खुर्द गांव से बटियागढ़ लाया गया