बिसौली: आसफपुर में बुक कीपर मॉड्यूल-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
आसफपुर में दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर मॉड्यूल-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार 11 बजे करीब क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान, आसफपुर में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।