बिदुपुर: चकसिकंदर रेलवे फाटक बंद रहने से बढ़ी परेशानी, अंडरपास निर्माण की उठी मांग
वैशाली जिले के चकसिकंदर स्टेशन के समीप स्थित 41(C) रेलवे फाटक पिछले कई महीनों से बंद रहने के कारण हजारों स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।