जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में बुधवार की दोपहर एक बजे “नारी उन्नयन में सरकार की भूमिका” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता चारू चौधरी, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग रहीं। इससे पूर्व चारू चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय देवकली, आंगनवाड़ी केंद्र देवकली तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।