सूरजगढ़: रामपुर गांव से सूरजगढ़ा थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
अपर थानाध्यक्ष सूरजगढ़ा रविशंकर कुमार के नेतृत्व में सूरजगढ़ा थाना के पुलिस ने रामपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले अंबिका सिंह के पुत्र कुर्की वारंटी हरे राम सिंह को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 1:30 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मारपीट के एक मामले में उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी है.