भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने पटेल कॉलेज के पास एक सफारी से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद
Bhabua, Kaimur | Apr 12, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने पटेल कॉलेज के पास एक सफारी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह घटना रविवार की सुबह लगभग 11 बजे की बताई जाती है। जहां पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर से आ रही एक सफारी गाड़ी को रुकवा कर तलाशी लिया गया। तो सफारी गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा को बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।