मांट राजा और बाबूगढ़ के मध्य यमुना नदी पर पांटून पुल निर्माण का कार्य चल रहा है,गुरुवार दोपहर दो बजे करीब यमुना पार गांव बाबूगढ़ का 28 वर्षीय युवक आकाश पुत्र कुमरजीत अचानक यमुना में डूब गया,आकाश के डूबने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी,पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गयी,तत्काल थाना पुलिस व नायब तहसीलदार रूबी यादव व कानूनगो हरिशंकर मौके पर पहुंच गए।