गुरूर: गुरुर तहसील में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, पहुंच मार्गों में पानी होने से आवागमन प्रभावित
Gurur, Balod | Jul 30, 2026 ग्राम खूंदनी एवं अकलवारा पहुंच मार्ग मे लगभग डेढ़ से 2 फीट तक बारिश का पानी बहने से क्षेत्र वासियो को आने जाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति ग्राम दर्रा पहुंच मार्ग की भी है। यहां पुल के ऊपर से 4 फीट पानी चलने के कारण ग्रामीण एवं स्कूली बच्चो को 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके गुजरना मजबूरी बन गई है।