मोहनलालगंज: नशे में विवाद के बाद मुंह पर फेंका बैटरी का पानी, आरोपी को किया गिरफ्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज में युवक के मुंह पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपू (39) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को उमेश कुमार और दीपू बाइक से धनुवासाड़ गए थे। वहां शराब पीने के दौरान दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट हो गई। आरोपी ने गुस्से में उमेश पर बैटरी का पानी फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।