महात्मा गांधी जयंती पर धरना स्थल पर मनाई गई जयंती, 625 दिनों के संघर्ष को सत्याग्रह की राह पर आगे बढ़ाने का संकल्प
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को उत्तर कोयल नहर के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसान एवं मजदूरों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक मंडल सदस्य अहमद राजा उर्फ लड्डू खान की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान धरना के 625 दिन पूरे होने पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह, संघर्ष और अहिंसा के विचारों को याद किया। डॉ. तुलसी यादव ने कहा कि बिहार की धरती चंपारण से महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की शुरुआत की थी, जिसके जरिए किसानों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि इसी संघर्ष की भावना से किसान-मजदूर पिछले 625 दिनों से उत्तर कोयल नहर के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि धरना के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ धरना स्थल पर पहुंचेंगे और रफीगंज में प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के विचारों एवं उनके संघर्ष को याद करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सिद्धी यादव, महेश प्रसाद यादव, मो. अजीम खान, भोलानाथ वर्मा, गौतम कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, टुनटुन खान, समीर सिन्हा, लालू यादव, चंदन पासवान, निखिल, विकास कुमार, डॉ. तुलसी यादव, संतोष गिरी, महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#BharatCrimeLiveNews #महात्मागांधी_जयंती #गांधी_जयंती #रफीगंज #उत्तरकोयल_नहर #किसान_मजदूर #किसानमजदूर_मोर्चा #सत्याग्रह #धरना_प्रदर्शन #625दिन_का_संघर्ष #रफीगंज_समाचार #औरंगाबाद_बिहार #बिहारसमाचार