बदलापुर: डेहुणा गांव में पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डेहुणा गांव में पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पीड़िता शकुंतला देवी का आरोप है कि विपक्षी बाबूलाल आदि के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है.