मलिहाबाद: थाना काकोरी पुलिस ने चंद घंटों के भीतर लूट की घटना का किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
थाना काकोरी पुलिस टीम के द्वारा चंद घंटों के भीतर लूट की घटना का खुलासा किया गया है। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूट का मोबाइल फोन, नगद रुपए और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में आगे की जांच पड़ताल थाना काकोरी पुलिस के द्वारा की जा रही है।