मलिहाबाद: दबंग के द्वारा अधेड़ के साथ की गई मारपीट, आई चोट और पुलिस से हुई शिकायत
थाना मलिहाबाद अंतर्गत क्षेत्र में दबंगों के द्वारा अधेड़ के साथ मारपीट की गई। दुकान के बाहर फल लगाने को लेकर यह पूरा मामला सामने आया। जिसके बाद मामले को लेकर मलीहाबाद पुलिस से शिकायत भी की गई। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित का कहना है कि पहले भी दबंग उसे परेशान कर चुके हैं।