मलिहाबाद: थाना माल पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार
थाना माल पुलिस के द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को उसके घर मसीढा हमीर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की गई थी जिसके बाद पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है।