दुबग्गा क्षेत्र में अवैध निर्माण की खबर चलाने पर पत्रकार को दी गई धमकी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Sadar, Lucknow | May 26, 2024 दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में अवैध निर्माण की खबर चलाया जाना पत्रकार को भारी पड़ गया। पत्रकार को दबंगों के द्वारा खुलेआम धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उसके साथ दबंग किसी भी अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं। मामले में पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।