मलिहाबाद: मलिहाबाद में आबकारी टीम ने चलाया अभियान, 25 लीटर अवैध ताड़ी हुई बरामद
आबकारी टीम ने थाना मलिहाबाद अंतर्गत शिवदासपुर,फतेहनगर गांव में अवैध ताड़ी के विरुद्ध दबिश और तलाशी अभियान चलाया।दबिश के दौरान मौक़े से 25 लीटर अवैध ताड़ी बरामद की गयी। आपको बता दें कि बीते दिनों मलिहाबाद में अवैध ताड़ी से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके दबिश दी गई और एक्शन लिया गया।