जहानाबाद: जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की हुई मौत, पिता ने घटना स्थल पर जबकि पुत्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बिर्रा मोड़ के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता रामविनोद पासवान (अकौना गांव निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।