पटियाली: सिढपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दहेली बुजुर्ग के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
सिढपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम दहेली बुजुर्ग के पास रविवार देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र श्यामवीर निवासी बायली, थाना अमापुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।